करौंदीकला गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। ढकवा बाजार से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे मां-बेटे पर ओवरटेक करने के विवाद में चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की सरिया से दोनों की पिटाई कर दी। घटना में मां-बेटे को गंभीर चोटें आई हैं।करौंदीकला गांव निवासी शारदा देवी पत्नी ब्रह्मदेव तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन नवंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने बेटे संदीप तिवारी के साथ ढकवा बाजार से दवा लेकर बाइक से घर लौट रही थीं। रास्ते में शुकुलपुर गांव के पास वाहन ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुंदन यादव, गोलू यादव, सत्यम यादव और सूरज यादव ने मिलकर मां-बेटे को गाली देते हुए लोहे की सरिया से मारापीटा। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़िता की तहरीर पर करौंदीकला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
ओवरटेक करने के विवाद में मां-बेटे को सरिया से पीटा, चार पर मुकदमा
करौंदीकला गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। ढकवा बाजार से दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे मां-बेटे पर ओवरटेक करने के विवाद में चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे क??…

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।