Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
मंगलवार, 3 नवंबर 2026

संग्रह अमीन हत्याकांड में बचाव पक्ष की बहस जारी- अगली सुनवाई आज

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता।अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र के भद्दौर निवासी संग्रह अमीन सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश यादव की हत्या के मामले में सोमवार को एडीजे प्रथम संन्ध्या चौधरी क??…

संग्रह अमीन हत्याकांड में बचाव पक्ष की बहस जारी- अगली सुनवाई आज
संग्रह अमीन हत्याकांड में बचाव पक्ष की बहस जारी- अगली सुनवाई आज

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता।अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र के भद्दौर निवासी संग्रह अमीन सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश यादव की हत्या के मामले में सोमवार को एडीजे प्रथम संन्ध्या चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई। मामले मे बचाव पक्ष की बहस जारी है ।बचाव पक्ष के अधिवक्ता सुरेश चन्द्र तिवारी ने बताया अदालत ने बचाव पक्ष की शेष बहस के लिए 3 नवंबर की तारीख नियत की है। अभियोजन के मुताबिक 27 फरवरी 2023 को सुरेश यादव व बृजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में जलालुद्दीन, संजय यादव प्रधान, मनोज यादव, डब्बू यादव, मुइनुद्दीन, मुकेश यादव, राहुल यादव, अभय यादव, अंकित यादव, कल्लू, हरीफूल शुक्ला और वसीर समेत 13 आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में आरोप तय किए गए हैं। अभियोजन बहस पूर्ण होने के बाद मामले में बचाव पक्ष की बहस जारी है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।