Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
मंगलवार, 3 नवंबर 2026

राहुल सिंह हत्याकांड में सुनवाई छह नवंबर को

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता।अमेठी जिले के चर्चित राहुल सिंह हत्याकांड में सोमवार को जिला जज सुनील कुमार की अदालत में सुनवाई बाधित रही। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए छह नवंबर की अगल??…

राहुल सिंह हत्याकांड में सुनवाई छह नवंबर को
राहुल सिंह हत्याकांड में सुनवाई छह नवंबर को

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता।अमेठी जिले के चर्चित राहुल सिंह हत्याकांड में सोमवार को जिला जज सुनील कुमार की अदालत में सुनवाई बाधित रही। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए छह नवंबर की अगली तारीख नियत की है।मामला अमेठी जिले के थौरा गांव का है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, गांव के वंश बहादुर सिंह की दिलीप सिंह से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। 29 अक्टूबर 2021 की सुबह करीब 8:30 बजे वंश बहादुर सिंह अपने पुत्र राजीव सिंह, राहुल सिंह, शरण सिंह, सुभाष सिंह और नाती आकाश सिंह के साथ खेत की सफाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दिलीप सिंह व अन्य लोगों ने लाठी-डंडे, फरसा, कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में राहुल सिंह की मौत हो गई थी।मृतक के पिता वंश बहादुर सिंह ने दिलीप सिंह, अरविंद सिंह, मनोज सिंह, विशाल सिंह उर्फ अंकुर, अक्षय प्रताप सिंह, आदित्य सिंह, अविनाश सिंह, पवन सिंह और आकाश सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में मृतक के भाई अरुण सिंह ने जिला जज की अदालत में गवाही दी थी। उनसे बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने जिरह की थी, लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी थी।बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा के मुताबिक, मामले में आरोपी दिलीप सिंह को भी छह गंभीर चोटें आई थीं।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।