Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
मंगलवार, 3 नवंबर 2026

तिहरे हत्याकांड में 12 नवंबर को होगी अंतिम बहस,वर्ष 2017 में मां-बेटे समेत तीन लोगों की हुई थी हत्या

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। वर्ष 2017 में मुकदमेबाजी की रंजिश में बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा गनापुर गांव में मां-बेटे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले में सोमवार को…

तिहरे हत्याकांड में 12 नवंबर को होगी अंतिम बहस,वर्ष 2017 में मां-बेटे समेत तीन लोगों की हुई थी हत्या
तिहरे हत्याकांड में 12 नवंबर को होगी अंतिम बहस,वर्ष 2017 में मां-बेटे समेत तीन लोगों की हुई थी हत्या

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। वर्ष 2017 में मुकदमेबाजी की रंजिश में बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा गनापुर गांव में मां-बेटे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले में सोमवार को अदालत में अंतिम बहस नहीं हो सकी। एडीजीसी संदीप सिंह ने बताया कि बचाव पक्ष के अधिवक्ता के अस्वस्थ होने के कारण बहस स्थगित करने की अर्जी दी गई थी। इस पर अदालत ने सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख नियत की है।बल्दीराय थाना क्षेत्र के गुरुदत्त तिवारी का पुरवा, पारा गनापुर निवासी विद्या प्रसाद तिवारी का गांव के ही रामराज से जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा था। आरोप है कि मुकदमे में सुलह करने के लिए विपक्षी पक्ष की ओर से विद्या प्रसाद तिवारी पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी रंजिश में तीन दिसंबर 2017 को विद्या प्रसाद तिवारी और उनके परिवार के लोगों पर लोहे की रॉड, गड़ासा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया था। इस हमले में मां-बेटे समेत तीन लोगों की हत्या हुई थी।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।