Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
गुरुवार, 5 नवंबर 2026

शराब दुकानों पर छापेमारी, आधा दर्जन दुकानों की हुई जांच

शराब दुकानों पर छापेमारी, आधा दर्जन दुकानों की हुई जांचकच्ची शराब के संदिग्ध अड्डों पर आबकारी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 100 किलो लहन नष्ट करायाबिसवां गौर की आवाज ब्यूरो (सीतापुर)। दीपावली के…

शराब दुकानों पर छापेमारी, आधा दर्जन दुकानों की हुई जांच
शराब दुकानों पर छापेमारी, आधा दर्जन दुकानों की हुई जांच

शराब दुकानों पर छापेमारी, आधा दर्जन दुकानों की हुई जांच

कच्ची शराब के संदिग्ध अड्डों पर आबकारी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 100 किलो लहन नष्ट कराया

बिसवां गौर की आवाज ब्यूरो (सीतापुर)। दीपावली के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को उपजिलाधिकारी बिसवां, क्षेत्राधिकारी बिसवां और आबकारी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बिसवां सर्किल में संचालित शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। वहीं, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने कच्ची शराब के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 100 किलोग्राम लहन नष्ट कराया।

        आधा दर्जन दुकानों का किया निरीक्षण

आयुक्त आबकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर दीपावली के त्योहार को देखते हुए अवैध मदिरा की तस्करी और बिक्री रोकने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देश पर बिसवां में प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।इस दौरान बिसवां सर्किल में संचालित देशी और कंपोजिट श्रेणी की करीब आधा दर्जन शराब की दुकानों की सघन जांच की गई। टीम ने बिसवां नगर स्थित देशी और कंपोजिट शराब की दुकानों पर पहुंचकर अभिलेखों और व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।      स्टॉक से लेकर बार कोड तक की जांच

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों में उपलब्ध शराब के स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया। इसके अलावा बोतलों पर लगे बार कोड और क्यूआर कोड, बिक्री के लिए इस्तेमाल होने वाली पीओएस मशीन, वैध विक्रेता, सीसीटीवी कैमरे, साइन बोर्ड और दुकानों की साफ-सफाई की व्यवस्था भी जांची गई। अधिकारियों ने दुकान संचालन से संबंधित नियमों का भी जायजा लिया।जांच के दौरान सभी दुकानों का स्टॉक वैध पाया गया। किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई। इसके बाद अधिकारियों ने दुकानदारों को नियमानुसार दुकान संचालित करने की सख्त हिदायत दी।

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

संयुक्त टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शराब की बिक्री निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार ही की जाए। दुकान पर वैध विक्रेता की मौजूदगी, निर्धारित अभिलेखों का रखरखाव और बिक्री प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी दुकान पर नियमों का उल्लंघन या अनियमितता मिलने पर संबंधित अनुज्ञापी के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी, लहन नष्ट

दूसरी ओर, आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बिसवां थाना क्षेत्र के हुलास पुरवा और अमरनगर में कच्ची शराब बनाने के संदिग्ध अड्डों पर आकस्मिक छापेमारी की। अचानक पहुंची टीम को देखकर इलाके में हलचल मच गई। इस दौरान टीम ने मौके पर मिले करीब 100 किलोग्राम लहन को नष्ट कराया।अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।