Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
गुरुवार, 5 नवंबर 2026

सोहन गिरि हत्याकांड में वादी की गवाही दर्ज

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। लम्भुआ थाना क्षेत्र के भरखरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में सोहन गिरि की हत्या के मामले में बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संध्या चौधरी क??…

सोहन गिरि हत्याकांड में वादी की गवाही दर्ज
सोहन गिरि हत्याकांड में वादी की गवाही दर्ज

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। लम्भुआ थाना क्षेत्र के भरखरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में सोहन गिरि की हत्या के मामले में बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत में वादी दयाशंकर गिरि की गवाही दर्ज की गई। उनसे बचाव पक्ष के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने जिरह की । कोर्ट ने शेष अभियोजन साक्ष्य को तलब कर सुनवाई के लिए 22 दिसंबर की तारीख नियत की है।अभियोजन के मुताबिक, 25 मार्च 2024 की रात करीब आठ से नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में वादी दयाशंकर गिरि, उनके बेटे मोहन गिरि और कमला देवी घायल हो गए थे, जबकि सोहन गिरि की मौत हो गई थी। घायलों को सीएचसी लम्भुआ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोहन गिरि को मृत घोषित कर दिया था। वादी दयाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र गिरि , धर्मेन्द्र गिरि , मदन गिरि, विजय गिरि समेत 7 व अज्ञात आरोपितो के खिलाफ केस दर्ज किया था।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।