फूलपुर गौर की आवाज ब्यूरो मो सफदर खान (आजमगढ़)। अर्णब तूफान के प्रभाव से मौसम में आए बदलाव और तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में धान की खड़ी फसल खेतों में गिर गई है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरने की आशंका बढ़ गई है। फसल को नुकसान होता देख किसान चिंतित हैं और उसे बचाने में जुटे हुए हैं।
किसान खेतों में जमा पानी निकालने के साथ गिरी हुई धान की फसल को रस्सी और अन्य साधनों से बांधकर दोबारा खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि खेतों में पानी जमा रहने और फसल गिरी रहने से धान की बालियां खराब हो सकती हैं। इससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है।पहले से ही खेती की बढ़ती लागत से परेशान किसान अब बची हुई फसल को सुरक्षित रखने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। किसानों को आशंका है कि मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहा तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।