कोतवाली नगर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के इमिलिया कला गांव में अवैध मिट्टी खनन के मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं।जानकारी के अनुसार, दो नवंबर की रात गोड़वा रामनगर इमिलिया चौकी क्षेत्र के इमिलिया कला गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। इस दौरान खनन में संलिप्त लोगों ने राजस्व टीम के साथ मारपीट कर दी। घटना के संबंध में कोतवाली नगर थाने में गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज कर पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि स्थलीय निरीक्षण से प्रतीत हुआ कि संबंधित स्थान पर कई दिनों से मिट्टी खनन का काम चल रहा था। ऐसे में चौकी प्रभारी और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी होनी चाहिए थी। उनकी संलिप्तता की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, कर्तव्य के प्रति उदासीनता और अनुशासनहीनता पाए जाने पर चौकी प्रभारी गोड़वा रामनगर इमिलिया उपनिरीक्षक विनोद कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कनौजिया और कांस्टेबल आनंद कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
अवैध मिट्टी खनन के मामले में राजस्व टिम से मारपीट के बाद एसपी की कार्रवाई चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
कोतवाली नगर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के इमिलिया कला गांव में अवैध मिट्टी खनन के मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित…
टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।