Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
सोमवार, 2 नवंबर 2026

विवाद में घायल महिला की मौत, 15 दिन तक चला इलाज; पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट परिजन अंतिम संस्कार को तैयार

अमेठी गौर की आवाज संवाद।जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में मंदिर पर मंदिर के चबूतरा पर साफ सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद एक महिला की मौत का कारण बन गया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुई…

विवाद में घायल महिला की मौत, 15 दिन तक चला इलाज; पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट परिजन अंतिम संस्कार को तैयार
विवाद में घायल महिला की मौत, 15 दिन तक चला इलाज; पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट परिजन अंतिम संस्कार को तैयार

अमेठी गौर की आवाज संवाद।जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में मंदिर पर मंदिर के चबूतरा पर साफ सफाई को लेकर शुरू हुआ विवाद एक महिला की मौत का कारण बन गया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुई  अधेड़ महिला मुन्नी देवी की 15 दिन तक चले इलाज के बाद मौत हो गई। वहीं, पुलिस द्वारा मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाए जाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर भरोसा जताते हुए चौथे दिन अंतिम संस्कार करने की सहमति दे दी है।क्या है पूरा मामला?मृतका के पति जगदीश राम गुप्ता के मुताबिक, बीती 14 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे मंदिर के चबूतरे पा साफ सफाई को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद उनके पट्टीदारों सीताराम, हरभजन, विश्वजीत, रीता, अनुज, अनुराग, पवन और राजकुमार ने एकजुट होकर उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी मुन्नी देवी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।इस हमले में मुन्नी देवी के पैर की हड्डी टूट गई और उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। घायल अवस्था में परिजन उन्हें पहले जामो थाने ले गए, जहां से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो भेजा गया। बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गौरीगंज जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद एक निजी अस्पताल में उनका करीब 15 दिनों तक उपचार चला।परिजनों के अनुसार, 29 अक्टूबर को मुन्नी देवी की हालत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस की कार्रवाई के बाद परिजनों ने जताया भरोसामामले में 1 नवंबर को पीड़ित पक्ष के रामजी गुप्ता, रीतेश गुप्ता, राहुल गुप्ता और विशाल गुप्ता सहित समाज के कई लोगों ने थाना प्रभारी जामो से मुलाकात की। इस दौरान विजय भोजवाल, राम सुमेर भोजवाल, अरुण आजाद भोजवाल, एडवोकेट पंकज गुप्ता, गोविंद, पप्पू चौधरी, शिवशंकर गुप्ता, दीपक गुप्ता सिरखिरी प्रधान रोशन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार ने अपनी मांगें और शिकायतें पुलिस के सामने रखीं। परिजनों के मुताबिक, पुलिस ने मामले में गंभीर धाराएं बढ़ाते हुए उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।पुलिस की कार्रवाई और मिले आश्वासन से संतुष्ट होकर परिवार ने अब चौथे दिन मृतका का अंतिम संस्कार करने की सहमति दे दी है।फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस जांच के बाद दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।