Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

एक्सईएन हत्याकांड में आज होगी फाइनल बहस

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। जल निगम के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार की हत्या के मामले में एडीजे द्वितीय राकेश पांडेय की कोर्ट में शुक्रवार को फाइनल बहस होगी। अभियोजन पक्ष के वकील अरविंद…

एक्सईएन हत्याकांड में आज होगी फाइनल बहस
एक्सईएन हत्याकांड में आज होगी फाइनल बहस

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। जल निगम के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार की हत्या के मामले में एडीजे द्वितीय राकेश पांडेय की कोर्ट में शुक्रवार को फाइनल बहस होगी। अभियोजन पक्ष के वकील अरविंद सिंह राजा ने बताया कि कोर्ट ने मामले में फाइनल बहस के लिए छह नवंबर की तिथि तय की है।17 अगस्त 2024 को अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार की शहर के विनोवापुरी मुहल्ले में किराए के मकान में हत्या कर दी गई थी। मामले में जल निगम के सहायक अभियंता अमित कुमार शाह व एक अन्य आरोपित प्रदीप राम के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मामले में गवाही पूरी होने के बाद कोर्ट ने फाइनल बहस करने का आदेश दिया है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।