Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026

संजीव मिश्र हत्याकांड में मृतक की मां ने दी गवाही

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के जोरावरपुर मठिया के संजीव मिश्र की हुई हत्या के मामले में अभियोजन पक्ष की दूसरी गवाह मृतक की मां रेखा देवी ने गुरुवार को कोर्ट…

संजीव मिश्र हत्याकांड में मृतक की मां ने दी गवाही
संजीव मिश्र हत्याकांड में मृतक की मां ने दी गवाही

सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के जोरावरपुर मठिया के संजीव मिश्र की हुई हत्या के मामले में अभियोजन पक्ष की दूसरी गवाह मृतक की मां रेखा देवी ने गुरुवार को कोर्ट में गवाही दी। उनसे बचाव पक्ष ने जिरह की। जिला जज सुनील कुमार ने मामले में अगली सुनवाई के लिए चार दिसंबर की तिथि तय की है। अभियोजन पक्ष के वादी मुकदमा वकील संतोष पांडेय के अनुसार संजीव मिश्र नौ दिसंबर 2024 को बारात गया था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दूसरे दिन संजीव का शव श्रीमती उर्मिला सिंह शिक्षण संस्थान के पीछे संतोष तिवारी के खेत में मिला था। तहरीर के आधार पर जामो थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।विवेचना के दौरान पुलिस ने आदित्य देव मिश्र और विशाल सिंह के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। मामले में हाईकोर्ट ने शीघ्र निस्तारण का निर्देश भी दिया है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।