सुलतानपुर गौर की आवाज विधि संवाददाता। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह समेत 12 आरोपियों के खिलाफ विचाराधीन केस में गुरुवार को एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के अवकाश पर रहने से फाइनल बहस टल गई। सांसद के वकील रुद्र प्रताप सिंह मदन ने बताया कि मामले में फाइनल बहस के लिए 17 नवंबर की तिथि तय की गई है।
संजय सिंह पर 13 अप्रैल 2021 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान बंधुआकला थाने के हसनपुर गांव में बिना अनुमति सभा कर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है। बंधुआकला थाने के तत्कालीन एसओ प्रवीण कुमार ने सांसद संजय सिंह समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में अभियोजन पक्ष व बचाव पक्ष की गवाही पूरी हो गई है। अब मामला फाइनल बहस में चल रहा है।

टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।