Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
रविवार, 1 नवंबर 2026

एसपी ने थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों को दिया प्रशस्ति पत्र

अखण्डनगर गौर की आवाज संवाद (सुल्तानपुर)।दुर्गापूजा, दशहरा मेला और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने पर अखण्डनगर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा सहित…

एसपी ने थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों को दिया प्रशस्ति पत्र
एसपी ने थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों को दिया प्रशस्ति पत्र

अखण्डनगर गौर की आवाज संवाद (सुल्तानपुर)।दुर्गापूजा, दशहरा मेला और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने पर अखण्डनगर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा सहित पूरी पुलिस टीम को सम्मानित किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस टीम के कार्यों की सराहना करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी।एसपी ने अपने प्रेषित पत्र में थाना प्रभारी और उनकी टीम की कर्तव्यनिष्ठा, सूझबूझ तथा बेहतर पुलिस प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।पुलिस अधीक्षक की ओर से मिले प्रशस्ति पत्र से थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ा है। क्षेत्र में त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस टीम के सामूहिक प्रयासों की सराहना की जा रही है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।