Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
गुरुवार, 5 नवंबर 2026

मेले से तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

कोतवाली देहात गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। पुलिस ने बुधवार को नकराही मेले से एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने…

मेले से तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
मेले से तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

कोतवाली देहात गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर। पुलिस ने बुधवार को नकराही मेले से एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, बुधवार चार नवंबर को उपनिरीक्षक मोहम्मद सादिक खान अपनी टीम के साथ नकराही मेले में मौजूद थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।पुलिस ने आरोपित की पहचान शादाब आलम पुत्र एकलाख निवासी नकराही, थाना कोतवाली देहात, सुलतानपुर के रूप में की। बरामदगी के आधार पर कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 325/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद सादिक खान, मुख्य आरक्षी विनय यादव और आरक्षी पवन यादव शामिल रहे।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।