Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
गुरुवार, 5 नवंबर 2026

राजस्व टीम पर हमले के दो और आरोपित मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

पुलिस टीम पर भी की थी फायरिंग, दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की काली थार बरामद अखंडनगर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।थाना क्षेत्र के इमिलिया कला गांव में अवैध मिट्टी खनन रोकने पहुंची राजस्व…

राजस्व टीम पर हमले के दो और आरोपित मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
राजस्व टीम पर हमले के दो और आरोपित मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

पुलिस टीम पर भी की थी फायरिंग, दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की काली थार बरामद

 अखंडनगर गौर की आवाज संवाद सुलतानपुर।थाना क्षेत्र के इमिलिया कला गांव में अवैध मिट्टी खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो और वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को अखंडनगर थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपितों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में संदीप सिंह उर्फ विनय प्रताप सिंह और आदित्य सिंह उर्फ प्रशांत सिंह के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, चार कारतूस और बिना नंबर प्लेट की काली थार बरामद हुई है।पुलिस के मुताबिक, दो नवंबर की रात कोतवाली नगर क्षेत्र के इमिलिया कला गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। टीम ने खनन रोकने और इसमें प्रयुक्त वाहनों को सीज करने की बात कही तो आरोप है कि खनन में शामिल लोगों ने एकजुट होकर राजस्व कर्मियों पर हमला कर दिया। इस मामले में कोतवाली नगर में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई थीं।बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि मामले में वांछित संदीप सिंह उर्फ विनय प्रताप सिंह और आदित्य सिंह उर्फ प्रशांत सिंह बिना नंबर प्लेट की काली थार से दोस्तपुर की ओर से आजमगढ़ की तरफ जा रहे हैं। अखंडनगर पुलिस ने कुंडाभैरोपुर सर्विस लेन अंडरपास के पास घेराबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आरोपित कुछ दूरी आगे वाहन सड़क से नीचे उतारकर झाड़ियों में छिप गए और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में संदीप के बाएं पैर और प्रशांत के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस ने संदीप के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया। वहीं प्रशांत के पास से .12 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस मिला। वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की काली थार भी कब्जे में ली गई है।पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपितों ने इमिलिया कला गांव में अवैध मिट्टी खनन और राजस्व टीम पर हमले में शामिल होने की बात स्वीकार की है। संदीप के विरुद्ध हत्या, गैंगस्टर एक्ट, खनन और अन्य गंभीर धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं प्रशांत के खिलाफ भी कोतवाली नगर में दर्ज खनन और राजस्व टीम पर हमले से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।मुठभेड़ के संबंध में अखंडनगर थाने में मुकदमा संख्या 266/2026 धारा 109 बीएनएस और आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, अवैध खनन के मामले में अब तक कुल छह वाहनों को सीज किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।