Gaur Ki Aavaj Gaur Ki Aavaj
मंगलवार, 3 नवंबर 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग वाहन से टकराई फॉर्च्यूनर,पूर्व सांसद के बेटे समेत तीन घायल

जयसिंहपुर गौर की आवाज संवाद (सुलतानपुर)।कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह यूपीडा के पेट्रोलिंग वाहन और फॉर्च्यूनर कार में टक्कर हो गई। हादसे में अयोध्या के पूर्व भाजपा सांसद…

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग वाहन से टकराई फॉर्च्यूनर,पूर्व सांसद के बेटे समेत तीन घायल
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग वाहन से टकराई फॉर्च्यूनर,पूर्व सांसद के बेटे समेत तीन घायल

जयसिंहपुर गौर की आवाज संवाद (सुलतानपुर)।कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह यूपीडा के पेट्रोलिंग वाहन और फॉर्च्यूनर कार में टक्कर हो गई। हादसे में अयोध्या के पूर्व भाजपा सांसद लल्लू सिंह के बेटे विकास सिंह (42), वैभव सिंह (22) और कार चालक अमरजीत यादव (26) घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी गाड़ी से पटना रवाना कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज निवासी विकास सिंह अपने साथी वैभव सिंह के साथ पटना जा रहे थे। कार अमरजीत यादव चला रहे थे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे बिरसिंहपुर गांव के पास आगे चल रहा यूपीडा का पेट्रोलिंग वाहन अचानक दाहिनी ओर मुड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही फॉर्च्यूनर उससे टकरा गई। टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे की सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे की यात्रा के लिए दूसरी गाड़ी से पटना भेज दिया गया। बताया गया कि तीनों को हल्की चोटें आई थीं।दुर्घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। यूपीडा कर्मियों ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर सेमरी टोल प्लाजा पहुंचाया। इसके बाद आवागमन सामान्य हो गया।

यह खबर शेयर करें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।